विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, अब गर्भवती महिला को इस्लाम अपनाने का बना रहा दबाव

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:57 PM (GMT+05:30)

सोनभद्र के अनपरा में एक मुस्लिम युवक ने युवती का यौन शोषण कर उसे गर्भवती कर दिया। बाद में युवक और उसके परिवार ने युवती पर मतांतरण का दबाव बनाया और धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मुस्लिम युवक ने युवती का यौन शोषण कर गर्भवती किया।

  2. आरोपी परिवार ने युवती पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया।

  3. मतांतरण न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र)। एक मुस्लिम युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। युवती जब गर्भवती हो गई तो इस्लाम स्वीकार करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा। आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने युवती को मतांतरण न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रेणुसागर निवासी कलीम कुरैशी, रिजवाना, आफरीन, नूरिया मोहल्ला निवासी नुरूल आफरीन के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

शक्तिनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने अनपरा थाना में सोमवार को तहरीर दिया कि रेणुसागर अनपरा निवासी सलीम कुरैशी ने कई माह से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर उसकी मां ने अनपरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस आरोप में सलीम जेल में बंद है। युवती का आरोप है कि इसके बाद सलीम के भाई कलीम कुरैशी, बहन रिजवाना, आफरीन, रिश्तेदार नूरुल आफरीन ने उस पर मतांतरण कर शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे समझाने के नाम पर कई बार संपर्क किया।

मतांतरण नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस सिलसिले में वह कई बार जेल में सलीम से मिलने भी गई। उसने भी मतांतरण कर शादी करने का दबाव बनाया। यहां तक कि उसे एक मौलवी के पास ले जाने की बात कही गई। युवती ने तहरीर में कहा है कि वह अपना धर्म नहीं बदलना चाहती है। अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सोमवार रात 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।