विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में दस रुपये के विवाद में वृद्ध को पीटने वाले चार दोषियों को 5 साल की कैद, 3 हजार का अर्थदंड

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:43 PM (GMT+05:30)

सोनभद्र में जिला जज रामसूलीन सिंह की अदालत ने 10 रुपये के विवाद में एक वृद्ध की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर तीन-तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दस रुपये के विवाद में वृद्ध की पिटाई।

  2. चार दोषियों को पांच वर्ष कारावास की सजा।

  3. सोनभद्र कोर्ट ने सुनाया फैसला, लगा अर्थदंड।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जिला जज रामसुलीन सिंह की अदालत ने दस रुपये के विवाद में वृद्ध की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में चार दोषियों मोहन, मुन्नी देवी, कृपाशंकर और संत कुमार को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। दोषियों पर तीन-तीन हजार रुपये अर्थदंड लगाया।

घोरावल थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी वादिनी मंजू देवी ने 17 नवंबर- 2015 को तहरीर दी कि उसके पिता बबलू गांव में ही एक व्यक्ति की चक्की पर गेहूं पिसाने गए थे।

चक्की वाले ने 10 रुपये मांगा। पिता ने कहा, अभी पैसे नहीं है, जरन काट लो। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस बात को लेकर आरोपित मोहन, मुन्नी देवी, कृपा शंकर और संत कुमार ने उसके वृद्ध पिता की लाठी-डंडे से पिटाई की। इससे पिता का सिर फट गया। एक्सरे में फ्रेक्चर आया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद मंगलवार को चारों दोषियों को सजा सुनाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।