विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र: छठ की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत हरकत में; 23 लाख से अधिक रूपए से निखरेगा छठ घाट

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 05:48 PM (IST)

सोनभद्र के अनपरा नगर पंचायत ने आगामी छठ महापर्व के लिए 10 घाटों के सुंदरीकरण का निर्णय लिया है।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. अनपरा नगर पंचायत 10 छठ घाटों का करेगा सुंदरीकरण।

  2. 23 लाख 76 हजार से अधिक की लागत से होगा कार्य।

  3. साफ-सफाई, प्रकाश, अस्थाई सुविधाओं से सजेंगे घाट।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। शारदीय नवरात्र चल रहा। दशहरा, फिर दीपावली और फिर भैया दूज, छठ समेत कई अन्य पर्व आएंगे। श्रद्धालुओं को त्योहारों पर कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगर पंचायत अनपरा की ओर से पहल की जा रही है।

नगर पंचायत प्रशासन ने क्षेत्र में स्थित 10 छठ घाटों के सुंदरीकरण का निर्णय लिया है। इसके तहत टेंडर की प्रक्रिया भी पंचायत स्तर पर शुरू कर दी गई है। करीब 23 लाख 76 हजार 679 रुपये की लागत से छठ घाटों पर सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।

टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही अनुबंध के अनुसार 7 दिन के भीतर ही कार्य पूरा करना होगा। नगर के वार्ड तीन आजाद नगर छठ घाट पर साफ-सफाई, पथ प्रकाश, सजावट, अस्थाई छाया, अस्थाई चेंजिंग रूम पेंटिंग मरम्मत एवं अन्य कार्य कराए जाएंगे। वार्ड छह अटल नगर कुबरी में छठ घाट पर साफ-सफाई पथ प्रकाश, सजावट, अस्थाई छाया, अस्थाची चेंजिंग रूम, पेंटिंग, मरम्मत व अन्य कार्य होंगे।

इसी तरह वार्ड सात के आदर्श तालाब परासी, वार्ड आठ के एकलव्य छठ घाट, वार्ड नौ कृष्णा नगर गरबंधा रिहंद डैम के किनारे छठ घाट, वार्ड 11 भरत नगर बैंकट मोड के पास में छठ घाट, वार्ड 12 श्यामा प्रसाद नगर लाल टावर के पास में छठ घाट, वार्ड 14 के मालवीय नगर कहुआ माला में छठ, वार्ड 17 के राम नगर रेणुसागर शिवमंदिर में छठ घाट व वार्ड 16 तिलक नगर शिवमंदिर डब्ल्यू आई के पास छठ घाट साफ-सफाई, पथ प्रकाश, सजावट, अस्थाई छाया, अस्थाई चेंजिंग रूम, पेन्टिंग मरम्मत एवं अन्य कार्य कराए जाएंगे।

अनपरा नगर पंचायत के अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार, अधिशासी अधिकारी चैतन्य तिवारी ने कहा कि छठ पूजा को सुंदर आकर्षक बनाने के लिए अभी से कार्य योजना बना ली गई है। पूजा से पहले सभी छठ घाटों की सफाई और रंगाई- पुताई कर आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। जिसे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।

यह भी पढ़ें- छठ महापर्व के बाद पटना-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज जंक्शन पर पांच मिनट रुकेगी