विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र की महिलाओं की मेहनत लाई रंग, 'सोनअर्थ' के सामान CM योगी को दिखाने पहुंचे मंत्री संजीव गोंड

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:41 PM (IST)

सोनभद्र की ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित 'सोनअर्थ' ब्रांड के उत्पाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गए हैं।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया सोनअर्थ के उत्पाद भेंट करते समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ (दाएं से दूसरे) -स्रोत : सूचना विभाग

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया सोनअर्थ के उत्पाद भेंट करते समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ (दाएं से दूसरे) -स्रोत : सूचना विभाग

HighLights

  1. सोनअर्थ उत्पाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किए गए।

  2. ग्रामीण महिलाओं के हुनर को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली।

  3. 4700 से अधिक महिलाएं सोनअर्थ ब्रांड से जुड़ी हैं।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। सोनभद्र की ग्रामीण महिलाओं के हुनर को अब प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने की पहल तेज हो गई है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हाथों तैयार उत्पादों का ब्रांड सोनअर्थ अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट कर सोनअर्थ के उत्पाद भेंट किए।

साथ ही महिलाओं के हुनर को बाजार और ब्रांड की पहचान देने के प्रयासों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री को भेंट किए गए उत्पादों में ज्वार, रागी, कोदो और गेहूं के ठेकुआ, जंगल के फूलों से संग्रहित प्राकृतिक शहद, हर्बल शहद, मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से बनी शिव द्वार अगरबत्ती तथा बकरी के दूध, काफी, हल्दी-चंदन और हर्बल साबुन शामिल रहे। खास बात यह है कि इन उत्पादों में स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों और परंपराओं को आजीविका से जोड़ने की कोशिश की गई है।

4700 महिलाओं के हुनर को मिल रहा मंच

सोनअर्थ से 4,700 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। इनमें एक हजार से अधिक साबुन, 200 से अधिक अगरबत्ती, दो हजार से अधिक श्रीअन्न की खेती, 500 से अधिक ठेकुआ और एक हजार से अधिक महिलाएं शहद उत्पादन व संग्रहण से जुड़ी हैं।

जिला खनिज फाउंडेशन के सहयोग से ब्रांड का लोगो, आकर्षक पैकेजिंग, प्रचार सामग्री और गुणवत्ता जांच की व्यवस्था विकसित की जा रही है। उद्देश्य उत्पादों को स्थानीय बाजार तक सीमित रखने के बजाय व्यापक पहचान और बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।