बिहार बार्डर की गतिविधियों से रूबरू हुए जवान
खलियारी(सोनभद्र): यूपी और बिहार की सीमा पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए शनिवार को नक्सल विरोधी दस्ता रायपुर थाना क्षेत्र में पहुंचा। एडीजी वाराणसी द्वारा गठित इस दस्ते में शामिल जवानों ने कां¨बग के दौरान चरवाहों से नक्सली गतिविधियों के बारे में पूछा। बिहार सीमा से सटे यूपी के अंतिम गांव दरमा में जन चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं। सरकार की योजनाओं को बताते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
जासं, खलियारी(सोनभद्र): यूपी और बिहार की सीमा पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए शनिवार को नक्सल विरोधी दस्ता रायपुर थाना क्षेत्र में पहुंचा। एडीजी वाराणसी द्वारा गठित इस दस्ते में शामिल जवानों ने कां¨बग के दौरान चरवाहों से नक्सली गतिविधियों के बारे में पूछा। बिहार सीमा से सटे यूपी के अंतिम गांव दरमा में जन चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं। सरकार की योजनाओं को बताते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
नक्सल प्रभावित जनपदों में अभियान के लिए एडीजी वाराणसी द्वारा गठित विशेष नक्सल विरोधी दस्ते के 15 जवान शनिवार को नगवां ब्लाक के रायपुर क्षेत्र में पहुंचे। जवान सीधे बिहार की सीमा पर पहुंचे। जंगल, पहाड़ में घंटों कां¨बग के बाद वहां मिलने वाले चरवाहों से जंगलों में आने-जाने वाले लोगों के बारे में पूछा। संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की और भयमुक्त वातावरण में रहने का भरोसा दिया। इसके बाद टीम ने दरमा गांव में जन चौपाल लगाई। यहां ¨सचाई, पेयजल की समस्या ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाया। इस पर दस्ते में शामिल लोगों ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर रायपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव, नक्सल विरोधी दस्ता के उप निरीक्षक श्यामसुंदर त्रिपाठी, रामधनी आदि मौजूद थे।