विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स‍िंगरौली के कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड का छठवां आरोपित भी गिरफ्तार

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 04:40 PM (IST)

सिंगरौली के कंचन ज्वेलर्स डकैती मामले में छठवें और अंतिम फरार आरोपी राहुल कुमार को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

सिंगरौली कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड का अंतिम आरोपी राहुल कुमार गिरफ्तार।

सिंगरौली कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड का अंतिम आरोपी राहुल कुमार गिरफ्तार।

HighLights

  1. छठवां और अंतिम आरोपी राहुल कुमार जबलपुर से गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने लूटे गए जेवर, नकदी, हथियार बरामद किए।

  3. वारदात में शामिल सभी छह आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में।

जागरण संवाददाता, सिंगरौली (सोनभद्र)। जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में 17 सितंबर को हुई हथियारबंद डकैती और गोलीबारी के मामले में सिंगरौली पुलिस ने छठवें एवं अंतिम फरार आरोपित राहुल कुमार को जबलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में शामिल सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित की निशानदेही पर 11 नग सोने के जेवर, चांदी की दो मूर्तियां, 4,750 रुपये नकद, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज केएम ने बताया कि आरोपितों ने करीब एक माह पहले डकैती की योजना बनाई थी।

वारदात को अंजाम देने के लिए झारखंड के गढ़वा जिले में हथियारों के बल पर दो अपाचे मोटरसाइकिल लूटा। इन वाहनों को उत्तर प्रदेश के अनपरा में रखा। आरोपितों 14 सितंबर को वारदात करने की योजना बनाई थी, लेकिन दुकान में ग्राहकों की भीड़ अधिक होने के कारण योजना टाल दी गई।

इसके बाद 17 सितंबर को दुकान की तीन बार रेकी कर शाम करीब 5:50 बजे वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि हथियारबंद बदमाशों ने कंचन ज्वेलर्स में घुसकर संचालक और कर्मचारियों को धमकाया तथा मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण और करीब 2.50 लाख रुपये नकद लूट लिए थे।

विरोध करने पर दुकान संचालक के सिर पर हथियार के बट से हमला किया गया, जबकि कर्मचारी राहुल विश्वकर्मा के हाथ में गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी दो अपाचे मोटरसाइकिलों से फरार हो गए।

बाद में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और झारखंड पुलिस के साथ समन्वय कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, अनुराग कुमार चंद्रवंशी, लकी कुमार पासवान, रोशन स्वीपर, साबिर उर्फ सोनू अंसारी व शमशाद अंसारी उर्फ छोटू की गिरफ्तारी के बाद राहुल कुमार फरार था।