विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में चोरी के आरोप में युवक को ब‍िजली के खंभे से बांधकर पीटा, छह गिरफ्तार

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 07:44 PM (IST)

सोनभद्र के करारी गांव में चोरी के आरोप में नरेंद्र दुबे को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

सोनभद्र में चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने छह को दबोचा।

सोनभद्र में चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने छह को दबोचा।

HighLights

  1. चोरी के आरोप में युवक को बिजली के खंभे से बांधा।

  2. आरोपियों ने नरेंद्र दुबे के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

  3. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। करारी गांव में चोरी का आरोप लगाकर चार युवकों ने नरेंद्र दुबे की विद्युत पोल से बांधकर पिटाई कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन सगे भाइयों अनीष यादव, मनीष यादव और चंद्रमोहन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार की रात पुलिस ने इस मामले में गांव के ओम प्रकाश, राजनारायण, रामसनेही, मनीष यादव, कुबेर और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।

करारी निवासी नरेंद्र दुबे ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी थी कि रविवार की शाम करीब छह बजे वह अपने घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान गांव के अनीष यादव, मनीष यादव और चंद्रमोहन यादव ने उसे अपने पास बुलाया। आरोप है कि तीनों ने उस पर अपने घर में चोरी करने का आरोप लगाया। नरेंद्र ने चोरी करते हुए देखे जाने की बात पूछी तो आरोपित आगबबूला हो गए और लात-घूंसों से मारने लगे।

विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच किसी ने पुलिस की आपात सेवा 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद उसकी जान बच सकी। पीड़ित नरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि विवेचना के दौरान अन्य नाम भी प्रकाश में आए। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।