101 निर्धन कन्याओं के विवाह को हुआ शंखनाद
मंगलवार को अगोरी स्थित माता मंजरी धाम पर आगामी 20 जनवरी 2020 को 101 निर्धन कन्याओं के विवाह का शंखनाद किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 09:33 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:09 AM (IST)
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : मंगलवार को अगोरी स्थित माता मंजरी धाम पर आगामी 20 जनवरी 2020 को 101 निर्धन कन्याओं के विवाह का शंखनाद किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव की अध्यक्षता में चर्चा की गयी। इसमें भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास, संरक्षक प्रेमनाथ पांडेय, दीनबंधु रमाशंकर महाराज, गुलाब दास बाबा, मुन्ना बाबा, रेवती नाथ त्रिपाठी, राधेश्याम सिघानिया, राम सजीवन यादव, दीपक यादव, राजकुमार यादव पूर्व प्रधान अगोरी, कृपा यादव, राजाराम यादव, जितेंद्र यादव, विपुल मिश्रा, पंकज यादव, रमेश यादव आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें