विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गड्ढों, कोयले की धूल और राख से बदहाल शक्तिनगर-अनपरा मार्ग

By Prashant Kumar Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 25 Nov 2026 06:38 PM (IST)

अनपरा-शक्तिनगर मार्ग गड्ढों, कोयले की धूल और मलबे के कारण बदहाल है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

फोरलेन मार्ग की एक लेन भी बड़े वाहनों के चलने लायक नहीं।

फोरलेन मार्ग की एक लेन भी बड़े वाहनों के चलने लायक नहीं।

HighLights

  1. अनपरा-शक्तिनगर मार्ग गड्ढों, धूल और मलबे से बदहाल।

  2. राहगीर और स्कूली बच्चे आवागमन में झेल रहे परेशानी।

  3. लोक निर्माण विभाग की लापरवाही पर आंदोलन की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, शक्तिनगर (सोनभद्र)। अनपरा-शक्तिनगर मार्ग की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कोयले की धूल, राख और कीचड़युक्त मलबा फैला होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्कूली बच्चों और मरीजों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले पांच माह से सड़क की दुर्दशा को लेकर लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि फोरलेन मार्ग की एक लेन भी बड़े वाहनों के आवागमन के लिए मुश्किल से उपयोगी रह गई है।

कहा कि क्षेत्र में एनसीएल और एनटीपीसी जैसी बड़ी औद्योगिक परियोजनाएं संचालित हैं। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, इसके बावजूद सड़क की ऐसी स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कराकर कोयले व राख का मलबा हटवाने, गड्ढों की मरम्मत और जलभराव का स्थायी समाधान कराने की मांग की। चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय लोगों के साथ आंदोलन करने को विवश होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।