Move to Jagran APP

प्रदर्शन से पहले ही कई किसान नेता नजरबंद, एक हिरासत में

सबहेड.. - समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में की नारेबाजी सरकार पर आर

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 06:34 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 06:34 PM (IST)
प्रदर्शन से पहले ही कई किसान नेता नजरबंद, एक हिरासत में

सबहेड..

loksabha election banner

- समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में की नारेबाजी, सरकार पर आरोप

सतर्कता::-

- किसान नेताओं ने कहा, कृषि कानून रद नहीं हुआ तो और बड़ा होगा आंदोलन

- सुरक्षा की ²ष्टि से चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस, हर थाना क्षेत्र में तैनात थे मजिस्ट्रेट

-------------------

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : किसानों के समर्थन में किसान नेताओं और राजनीतिक दलों के लोगों को सोमवार को कलेक्ट्रेट जाने से पहले ही रोक दिया गया। कहीं किसान नेताओं को नजर बंद किया गया तो कहीं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर थाने बैठाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने जिला कार्यालय में ही पुलिस के सामने ही विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि किसानों के हित में सपा सदैव है। सरकार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। कृषि कानून वापस नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। उधर, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर थाना क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

सपा के कार्यकर्ता सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट जाने वाले थे इस लिए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को उनके घर में ही नजर बंद कर दिया गया। साथ ही सपा जिला कार्यालय के पास कई थानों की पुलिस लगा दी गई। दोपहर बाद कार्यालय पहुंचे जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी के कारण किसानों का नुकसान हो रहा है। कृषि कानून कहीं से किसानों के हित में नहीं है। जिला कार्यालय में ही पहुंचे ओबरा के तहसीलदार सुनील कुमार को ज्ञापन दिया गया। सपा के अन्य कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। प्रमोद यादव, विष्णु भारती, सुरेश अग्रहरि, सोनू यादव, मुन्ना कुशवाहा, मनीष त्रिपाठी को भी हिरासत में लिया गया था। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय को ब्रह्मनगर स्थित उनके आवास में नजरबंद किया गया। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी तथा उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय को पुलिस ने हिरासत में लेकर दिन भर बैठाए रखा। मंच की तरफ से पुलिस को ही ज्ञापन दिया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय आवाहन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और सहयोगी जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाना था, लेकिन सोमवार को सुबह ही जिला सचिव आरके शर्मा को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। इससे आक्रोशित पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर प्रदर्शन किया। इसमें दिनेश्वर वर्मा, खेत मजदूर यूनियन और किसान सभा के अमरनाथ सूर्य आदि मौजूद थे। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनीराम पटेल को भी नजरबंद किया गया था।

जन अधिकार पार्टी व अपना दल ने फूंका कृषि कानून का पुतला

सोनभद्र : दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी और अपना दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राब‌र्ट्सगंज में कृषि कानून का पुतला फूंका। जन अधिकार पार्टी के मंडल अध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य को पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रानी सिंह सहित अन्य को भी हिरासत में ली। इसके विरोध में जिला महासचिव रविरंजन शाक्य के साथ जन अधिकार पार्टी व अपना दल के कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज में पुतला फूंका और तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस मौके पर अपना दल के जिला संगठन सचिव विष्णु पटेल, जन अधिकार पार्टी के जिला प्रभारी सभापति सिंह, मोती लाल आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट गेट पर भी तैनात थी पुलिस

जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों, किसान संगठनों के आंदोलन को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क रहा। जिलाधिकारी के स्तर से सभी थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। वे थाना प्रभारियों से समन्वय बनाकर नजर रखवाया। कलेक्ट्रेट पर आंदोलनकारी पहुंचने न पाएं इसलिए गेट पर भारी संख्या में पुलिस लगायी गई थी। यहां का मोर्चा अपर पुलिस अधीक्षक डा. राजीव कुमार सिंह संभाले रहे। बढ़ौली चौक पर सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, सीओ सदर अभिनव यादव, कई थानों के प्रभारी निरीक्षक तैनात थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.