विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में ग‍िरोह बनाकर आभूषण चोरी करने वाली छह महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 06:09 PM (IST)

सोनभद्र पुलिस ने आभूषण चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें छह महिलाओं सहित सात आरोपियों को ...और पढ़ें

सोनभद्र में आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश छह महिलाओं सहित सात गिरफ्तार।

सोनभद्र में आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश छह महिलाओं सहित सात गिरफ्तार।

HighLights

  1. गिरोह बनाकर आभूषण चोरी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार।

  2. छह महिलाओं सहित एक पुरुष आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

  3. पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा, नकदी-आभूषण बरामद।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने गिराेह बनाकर चोरी करने के आरोप में छह महिलाओं समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपित गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार लक्ष्मीपुर निवासी अर्चना, रीना, अंशिका, नेहा कुमारी उर्फ काजल, अंजली, कुरांव गांव निवासी सुनीता देवी और कुरांव सिधुवापार गांव निवासी किशन कुमार के पास से एक लाख 87 हजार दो सौ रुपये, आभूषण, तीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद किया है।

आरोपितों ने राबर्ट्सगंज व ओबरा क्षेत्र में चोरी की पांच घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन के जनसुनवाई कक्ष में बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आरोपितों को पंचमुखी महादेव मंदिर सहिजन खुर्द के पास से मंगलवार को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपिताें ने संगठित गिरोह बनाकर भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं त्योहारों के अवसर पर महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपितों ने बताया कि किशन कुमार बोलेरो चलाता था। विभिन्न स्थानों पर रेकी कर महिलाओं की अधिक भीड़ वाले स्थानों को चिह्नित करता था।

इसके बाद महिला आरोपित भीड़ में शामिल होकर महिलाओं के गले से आभूषण चोरी कर लेती थीं। चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बांट लेती थीं। बरामद पीली धातु के आभूषणों में से एक लाकेट को पीड़ित महिला ने मौके पर पहुंचकर अपना चोरी गया लॉकेट पहचानकर पुष्टि की।

एसपी ने बताया कि राबर्ट्सगंज की चार व ओबरा की एक चोरी की घटना का पता राजफाश हुआ है। गिरोह के अन्य संभावित सहयोगियों एवं चोरी के आभूषण खरीदने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।