पत्थर उद्योग बचाओ की टीम आज जनपद में
कबरई एवं महोबा सहित कई खनन क्षेत्रों में हुए हड़ताल के बीच पत्थर उधोग बचाओ की लखनऊ इकाई के सदस्य शुक्रवार को जनपद में आएंगे। इकाई के मुख्य सदस्य जंग बहादुर सिंह हरश्याम सिंह बीके सिंह व अन्य सदस्य ओबरा आ रहे हैं।
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : कबरई एवं महोबा सहित कई खनन क्षेत्रों में हुए हड़ताल के बीच पत्थर उद्योग बचाओ की लखनऊ इकाई के सदस्य शुक्रवार को जनपद में आएंगे। इकाई के मुख्य सदस्य जंग बहादुर सिंह, हरश्याम सिंह, बीके सिंह व अन्य सदस्य ओबरा आ रहे हैं। खनन व्यवसायी नेता नंदलाल पांडेय ने बताया कि बीते 26 अगस्त को पत्थर उद्योग बचाओं का प्रतिनिधि मंडल खनिज निदेशालय, लखनऊ में मुख्य खनिज अधिकारी अनिल शर्मा से मिला था। बुधवार को अनिल शर्मा ने बताया कि इकाई द्वारा दिये गए ज्ञापन से शासन को अवगत करा दिया गया है। इसी बीच बुंदेलखंड, झांसी, कबरई महोबा व अन्य जनपदों के प्रतिनिधियों से भी बात हुई है। जिसके बाद शासन में सयुंक्त रूप से मुख्य सचिव से 20 सितम्बर के बाद वार्ता की संभावना है। इसी मुद्दे पर चर्चा ओबरा में कई जाएगी।