संगीता व रेखा को मिला पहला स्थान
नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय द्वारा ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (महिला वर्ग)का आयोजन सोमवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुसौलिया प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता हुई।
जासं, रामगढ़(सोनभद्र) : नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (महिला वर्ग) का आयोजन सोमवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुसौलिया प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। 200 मीटर दौड़ में संगीता केशरी प्रथम, रेखा द्वितीय व शांति तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में रेखा पहले, लक्ष्मीना दूसरे व शांति तीसरे स्थान पर रही। दवाई की प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुई। दोनों प्रतियोगिताओं में क्षेत्र की लगभग 70 से ऊपर छात्रों नें प्रतिभाग किया। इसमें स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अशोक पांडेय ने टी-शर्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज पासवान, प्रियदर्शी अशोक महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रमेश प्रसाद, सुनील त्रिपाठी, श्रीनाथ सोनी, रविद्र मौर्य, किरन माला, अभिषेक सिंह पटेल आदि रहे।