Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को किया नमन

जासं सोनभद्र अगस्त क्रांति के 77 वें वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क से शुक्रवार को राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के साथ तिरंगा यात्रा निकाला। नगरपालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ शहीदों को नमन भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 05:50 PM (IST)
तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को किया नमन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : अगस्त क्रांति की 77वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राब‌र्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क से शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। नगरपालिका परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ शहीदों को नमन भी किया गया।

loksabha election banner

सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा कि आजादी पाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने कुर्बानी दी तब जाकर देश आजाद हुआ। मार्च 1942 में भारत आए क्रिप्स मिशन का उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध में कांग्रेस, मुस्लिम लीग, हिदू महासभा, आरएसएस और रियासतों का समर्थन हासिल करना था। क्रिप्स ने भारत को युद्ध में समर्थन के बदले कई वायदा किया था लेकिन कांग्रेस को वायदा मंजूर नहीं था। कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन की किसी भी बात को मानने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद यहीं से अगस्त क्रांति की शुरुआत हुई थी। निवर्तमान महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि आठ अगस्त 1942 की तारीख में बाम्बे कांग्रेस अधिवेशन, गोवालिया टैंक मैदान अहम है। बापू ने घोषणा की थी कि ब्रिटिश को भारत छोड़ना पड़ेगा। बापू ने इसके लिए नारा दिया था कि करो या मरो। जिसके चलते ब्रिटिश सरकार की जड़ें हिल गई। तब जाकर वर्ष 1947 में भारत पूर्णतया आजाद हुआ। प्रदेश सचिव ऊषा चौबे व तारा शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के आ•ादी के आंदोलन को खत्म करने के लिए ब्रिटिश ने बहुत अत्याचार किया। इस मौके पर श्यामकांत मिश्रा, सुशील पाठक, बृजेश तिवारी, शैलेंद्र चतुर्वेदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनी गुप्ता, मृदुल मिश्र, राधेश्याम पटेल, धीरेंद्र सिंह, कन्हैया पांडेय, राजबली पांडेय, कर्मराज सिंह, दयाशंकर पांडेय, गोपाल स्वरुप पाठक, प्रमोद पांडेय, फैजान अहमद आदि उपस्थित रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.