यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राबर्ट्सगंज नगर में दीपावली तक रहेगा रूट डायवर्जन
जागरण संवाददाता सोनभद्र राबर्ट्सगंज नगर में दीपावली तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस बीच नगर मे

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर में दीपावली तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस बीच नगर में चार पहिया वाहनों पर पूरी तरीके से रोक रहेगी। त्योहार को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। नगर के विभिन्न रूट पर यातायात दबाव बढ़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा।
नगर में मंगलवार की सुबह से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। बढ़ौली चौक से मेन मार्केट जाने वाले रास्ते पर बड़े वाहनों पर रोक रहेगी। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि त्योहार को देखते हुए भीड़ भाड़ से होने वाले जाम को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है। यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शाहगंज की ओर से आने वाले वानों को धर्मशाला चौक, हिदुआरी की ओर से आने वाले वाहनों को चंडी तिराहे, पन्नूगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को राम सरोवर के पास, बढ़ौली चौक होते हुए मेन चौक की तरफ जाने वाले चार पहिया समेत अन्य बड़े वाहनों को पेट्रोल पंप के समीप रोक दिया जाएगा। कहा कि इसका पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। त्योहार पर बाजार में भीड़ के चलते जाम की समस्या उत्पन्न न हो इसके लेकर यह व्यवस्था बनाई गई है।
