विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल में सड़क हादसों के आंकड़े राहत के साथ बढ़ा रहे चिंता, सड़कें मानो खून की प्‍यासी

By Prashant Kumar Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 02:40 PM (GMT+05:30)

पूर्वांचल के दस जिलों में अक्टूबर 2025 की तुलना में अक्टूबर 2026 में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों में कमी आई है, लेकिन घायलों की संख्या बढ़ गई है। सोनभद्र जैसे कुछ जिलों में दुर्घटनाएं और मौतें बढ़ी हैं, जबकि वाराणसी में सर्वाधिक हादसे दर्ज हुए।

पूर्वांचल में सड़क हादसों के आंकड़े राहत और चिंता दोनों बढ़ा रहे हैं।

पूर्वांचल में सड़क हादसों के आंकड़े राहत और चिंता दोनों बढ़ा रहे हैं।

HighLights

  1. अक्टूबर 2026 में दुर्घटनाएं 7.1% और मौतें 14.2% घटीं।

  2. घायलों की संख्या में 8.6% की वृद्धि दर्ज की गई।

  3. सोनभद्र में सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या बढ़ी।

प्रशांत शुक्ल, जागरण, सोनभद्र। पूर्वांचल के दस जिलों में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े राहत के साथ चिंता भी बढ़ा रहे हैं। अक्टूबर 2025 की तुलना में अक्टूबर 2026 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या और मृतकों के आंकड़े में कमी आई है, लेकिन घायलों की संख्या बढ़ गई है।

वर्ष 2025 अक्टूबर माह में दस जिलों में 409 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें 239 लोगों की मौत हुई और 279 घायल हुए थे वहीं अक्टूबर 2026 में दुर्घटनाओं की संख्या घटकर 380 रह गई। इनमें 205 लोगों की जान गई, जबकि 303 लोग घायल हुए। इस तरह हादसों में 7.1 प्रतिशत और मौतों में करीब 14.2 प्रतिशत की कमी आई, लेकिन घायलों की संख्या में 8.6 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

सोनभद्र में बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
सोनभद्र में स्थिति चिंताजनक रही। यहां अक्टूबर 2025 में 31 दुर्घटनाओं में 21 लोगों की मौत हुई थी और 15 घायल हुए थे। अक्टूबर 2026 में दुर्घटनाएं बढ़कर 33 हो गईं। मृतकों की संख्या भी 22 पहुंच गई, जबकि घायलों का आंकड़ा बढ़कर 21 हो गया। पूर्वांचल के दस जिलों में वाराणसी में सर्वाधिक 63 दुर्घटनाएं और 34 मौतें दर्ज की गईं। जौनपुर में 46 दुर्घटनाओं में 20 लोगों की जान गई।

भदोही में मौतें तो गाजीपुर में दुर्घटनाएं बढ़ी
भदोही में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा नौ से बढ़कर 16 हो गया। मृतकों की संख्या तीन से बढ़कर नौ पहुंच गई। यानी एक साल में छह अधिक लोगों की जान गई। चंदौली में दुर्घटनाएं 18 से बढ़कर 24 हुईं, लेकिन मौतों का आंकड़ा 15 पर स्थिर रहा। आजमगढ़ में दुर्घटनाओं की संख्या 64 से मामूली बढ़कर 65 हो गई, जबकि मौतें 26 पर ही रहीं। गाजीपुर में दुर्घटनाएं 37 से बढ़कर 43 हुईं, लेकिन मौतें 27 से घटकर 25 रह गईं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि कुछ जिलों में दुर्घटनाएं बढ़ने के बावजूद मृतकों की संख्या में कमी आई है।

आंकड़ों में हादसों की कहानी

409 सड़क दुर्घटनाएं हुईं 2025 अक्टूबर माह में दस जिलों में
380 रह गई अक्टूबर 2026 में दुर्घटनाओं की संख्या घटकर
14.2 प्रतिशत की कमी आई मौतों में करीब
8.6 प्रतिशत वृद्धि हुई है घायलों की संख्या में
7.1 प्रतिशत हादसों में कमी दर्ज की गई

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन आमजन करे इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र को चिह्नित करते हुए वहां पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं।

-

कौशल सिंह, एआरटीओ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।