विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनेगा रिकार्ड, प्रदेश के सभी विद्यालयों में सुबह 8.55 से 9.05 बजे तक एक स्वर से गूंजेगा संविधान

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 24 Nov 2026 03:02 PM (IST)

26 नवंबर को संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों में 'एक स्वर-एक संविधान' के तहत संविधान का सामूहिक वाचन होगा। इस आयोजन का लक्ष्य बच्चों को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कानूनी संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, जिसके लिए 'संविधान संवाद' प्रतियोगिताएं और विधिक साक्षरता क्लब भी स्थापित किए जाएंगे।

संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में गूंजेगा संविधान बनेगा नया कीर्तिमान।

संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में गूंजेगा संविधान बनेगा नया कीर्तिमान।

HighLights

  1. 26 नवंबर को संविधान दिवस पर सामूहिक संविधान वाचन।

  2. 'एक स्वर-एक संविधान' के तहत सभी विद्यालयों में आयोजन।

  3. बच्चों को संविधान के महत्व समझाने हेतु विधिक साक्षरता क्लब।

मुकेश चंद्र श्रीवास्तव, सोनभद्र। प्रदेश में एक नया रिकार्ड बनने जा रहा है। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी विद्यालयों में एक साथ सुबह 8.55 से 9.05 बजे तक एक स्वर में संविधान गूंजेगा। यह आयोजन ‘एक स्वर-एक संविधान’ के तहत होगा।

इस आयोजन सभी सरकारी, एडेड व वित्तविहीन विद्यालयों में होगा। भारतीय संविधान की उदेशिका का वाचन होगा। इसके बाद कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच संविधान संवाद के तहत प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। यह आयोजन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसके बाद एक बजे विजेताओं के नामा की घोषणा होगी।

प्रतियोगिताएं दो वर्गों में होगी। जूनियर वर्ग में कक्षा नौवीं व 10वीं के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी शाामिल रहेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में संविधान के महत्व, उदेशिका आदि के बारे में बताना है। ताकि बच्चे संविधान के मूल कर्तव्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर सकें।

बताया जा रहा है कि विद्यालयों में अब विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संविधान में दिए गए अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनी संरक्षण की भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए जिले के माध्यमिक विद्यालयों में विशेष अभियान संविधान संवाद चलाया गया। इसके तहत कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, कर्तव्य व निश्शुल्क कानूनी सहायता पाने के तरीकों से परिचित कराया गया। इसके लिए अभियान चलाया गया।

अभियान की खास बात यह थी कि प्रत्येक विद्यालय में विधिक साक्षरता क्लब बनाया जाएगा, जो आगे भी विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करता रहेगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर इस संबंध में विद्यालयों को पत्र जारी किया गया था। अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय को 20 अक्टूबर तक विधिक साक्षरता क्लब की स्थापना कर इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजनी होगी।

प्रधानाचार्य नामित शिक्षक को क्लब का प्रभारी बनाएंगे। यही शिक्षक अभियान के नोडल होंगे और विद्यार्थियों के बीच गतिविधियों का संचालन करेंगे। क्लब के सदस्यों का चयन कर उनके संकल्प व गतिविधियों का रजिस्टर भी तैयार किया जाएगा। मुख्यालय या तहसील स्तर पर 50 से 100 शिक्षकों के बैच में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों और विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच स्थायी समन्वय स्थापित करना है।

अधिकारों के साथ कानून और मुफ्त मदद की भी जानकारी
संविधान संवाद में विद्यार्थियों को संविधान निर्माण और संविधान निर्माताओं के योगदान से लेकर प्रस्तावना तक की जानकारी दी जाएगी। मौलिक अधिकारों के साथ संवैधानिक उपचार के लिए अनुच्छेद 32 और 226 की भूमिका समझाई जाएगी। राज्य के अंगों, चुनाव, राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों और मौलिक कर्तव्यों पर भी चर्चा होगी। विधिक हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया जाएगा। क्लब के सदस्य विद्यालय में संविधान मित्र के रूप में जागरूकता फैलाएंगे।

26 नवंबर को प्रतियोगिता, इसके बाद भी जारी रहेंगी गतिविधियां

संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को प्रत्येक विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण के साथ अभियान का समापन होगा। हालांकि, इसके बाद भी विधिक साक्षरता क्लब पूरे वर्ष सक्रिय रहेंगे। इनके माध्यम से जागरूकता वार्ता, वाद-विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जरूरत के अनुसार पुस्तिकाओं, पैम्फलेट और संसाधन व्यक्तियों की मदद भी ली जाएगी।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सभी विद्यालयों में सुबह एक साथ ‘एक स्वर-एक संविधान’ का आयोजन होगा। इसके जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य विभागों को पत्र जारी किया गया है। इसके लिए पहले ही सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्य नामित शिक्षक को क्लब का प्रभारी बनाया है। संविधान दिवस पर प्रतियोगिता के साथ अभियान पूरा होगा, लेकिन विधिक साक्षरता क्लब स्थायी मंच के रूप में काम करते रहेंगे।

-

राहुल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।