Move to Jagran APP

रामसकल ने ली उच्च सदन की शपथ, भाजपाजनों में खुशी

जासं, सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रामसकल के राज्यसभा सदस्य मनोनीत व शपथ लेने की खबर सुनते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 08:57 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 08:57 PM (IST)
रामसकल ने ली उच्च सदन की शपथ, भाजपाजनों में खुशी
रामसकल ने ली उच्च सदन की शपथ, भाजपाजनों में खुशी

जासं, सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रामसकल के राज्यसभा सदस्य मनोनीत व शपथ लेने की खबर सुनते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ गई। जनपद के विभिन्न हिस्सों में भाजपाजनों ने मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटी। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ बढ़ौली चौक पर मिठाई का वितरण कर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता कभी भी देश अथवा संगठन के किसी भी पद को प्राप्त कर सकता है। इस दौरान चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र ¨सह, कृष्ण मुरारी गुप्त, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला महामंत्री अजीत चौबे, राकेश मेहता, अनूप तिवारी, प्रशांत ¨सह, अजय मिश्र, सुनील ¨सह, अनिल ¨सह, अर¨वद पांडेय, संजय जायसवाल, अशोक मौर्य, अजीत रावत, अभिषेक गुप्ता, प्रकाश श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

loksabha election banner

गोविंदपुर (सोनभद्र): पूर्व सांसद व भाजपा नेता रामसकल द्वारा बुधवार को राज्यसभा में शपथ दिलाए जाने की सूचना मिलते ही म्योरपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता सोना बच्चा अग्रहरि ने बताया कि भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है। एक आम आदमी भी प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य बन सकता है। कहा कि एक छोटे से परिवार से राजनीति की यात्रा शुरू करने वाले पूर्व सांसद रामसकल को राज्यसभा सदस्य मनोनीत कर संपूर्ण सोनभद्र का सम्मान किया है। इस दौरान ग्राम प्रधान लालता जायसवाल, पन्ना लाल जायसवाल, मंडल महामंत्री सुजीत कुमार ¨सह, दीपक ¨सह, अमरकेश ¨सह, शशांक, अभिषेक, आशीष सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.