Move to Jagran APP

राम जन्मोत्सव का वर्णन

शक्तिनगर ज्वालामुखी शक्तिपीठ के समीप राजीव गांधी मार्केट ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय राम कथा के तीसरे दिन राम जन्मोत्सव पर कथा व्यास महाराज दिलीप कृष्ण भारद्वाज द्वारा बड़ा ही रोचक प्रस्तुती की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 05:33 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 05:33 PM (IST)
राम जन्मोत्सव का वर्णन

जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : स्थानीय ज्वालामुखी शक्तिपीठ के समीप राजीव गांधी मार्केट ग्राउंड में चल रही रामकथा के तीसरे दिन राम जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान कथा व्यास महाराज दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने बड़े ही रोचक ढंग से भगवान राम के जन्म प्रसंग की प्रस्तुति की। जहां भगवान राम का जन्म होते ही पूरा परिसर जयकारे से गूंज उठा। महाराज ने कहा कि जब भी धरती पर अनैतिकता, अधर्म, भ्रष्टाचार, चरित्रहीनता एवं अहंकार का बोलबाला बढ़ा, तब तब प्रभु मानव के रूप में अवतार लेकर भक्तों का कल्याण करते हैं।

loksabha election banner

श्रीराम जग पालक व सृष्टि नियम के एक तत्व हैं जो साकार रूप धारण करके अयोध्या में राजा दशरथ के घर में जन्म लिए। रामकथा जहां मनुष्य को आध्यात्मिक ज्ञान दृष्टि प्रदान करती है वही मनुष्य के जीवन में आदर्श गुणों का संचार करतीं हैं। जन्मोत्सव प्रसंग के दौरान पंडाल श्रोताओं से भरा रहा। प्रसंग में अवतार होते ही जय श्रीराम के नारे से पूरा क्षेत्र भक्तिभाव से सराबोर हो गया। यजमान के रूप में गुप्तेश्वर सोनी एवं आशीष चौबे द्वारा व्यासपीठ का पूजन किया गया। कथा आयोजन के सह संयोजक सनी शरण एवं व्यवस्था प्रमुख प्रशांत, आयोजन के अध्यक्ष अजीत तिवारी उपाध्यक्ष आरके उपाध्याय, आरएसएस के रामराज, मंडल अध्यक्ष भाजपा इंद्रजीत पटेल, नंदलाल, अनिल चतुर्वेदी, संत कुमार ¨सह ने श्रोताओं की सेवा व आवभगत में लगे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.