रिमझिम बारिश के बाद बदला मौसम, गलन बढ़ी
सोनांचल में बीते चार दिनों से बदले मौसम के मिजाज के बाद हुई रिमझिम बारिश के बाद रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। गलन बढ़ने के कारण लोग कांपते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अलाव जलाकर अपने को ठंड से बचाने के कोशिश की। शाम होते ही ठंड के कारण सड़कों पर भीड़ कम हो गई।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सोनांचल में बीते चार दिनों से बदले मौसम के मिजाज के बाद हुई रिमझिम बारिश के बाद रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। गलन बढ़ने के कारण लोग कांपते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अलाव जलाकर अपने को ठंड से बचाने के कोशिश की। शाम होते ही ठंड के कारण सड़कों पर भीड़ कम हो गई।
बुधवार को हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई थी। उसके बाद से ही मौसम ने करवट बदला है। कभी सुबह तो कभी शाम को रिमझिम बारिश होने से तापमान में काफी तेजी से गिरावट आई है। बुधवार के पहले ते जो न्यूनतम तापमान सात डिग्री या उससे अधिक पर था वह रविवार को पांच डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस वजह से ठंड में इजाफा भी हुआ है। कोहरे के कारण राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग, राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी नजर आई। चार पहिया वाहन के चालक लाइट जलाकर चल रहे थे।
---
फसलों के लिए अच्छी है बारिश
जिले में जिस तरह का मौसम हुआ है वह गेहूं की खेती के लिए बढि़या माना जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस साल मौसम में नमी कम थी इस लिए गेहूं के पौधों को मजबूती नहीं मिल रही थी। अब उन्हें मजबूत होने में मदद मिलेगी। सबसे ज्यादा लाभ तो उन्हें होगा जो काफी पीछे गेहूं की बोआई किए थे। हां सरसो के किसानों को थोड़ी ¨चता जरूर है। अगर कुछ दिन और इसी तरह का मौसम रहा तो माहो लगने की आशंका है।