ओबरा में दूसरे दिन भी जलाया गया रावण
सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी नगर में दुसरे दिन भी शनिवार को भारी हषरल्लास के साथ मनाया गया। नगर के सेक्टर नौ मैदान में आतिशबाजी के साथ रावण का दहन किया गया। इस दौरान ग्राउंड पर रावणदहन देखने के लिए 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे।
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : सत्य की जीत का पर्व विजय दशमी नगर में दूसरे दिन शनिवार को भी हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। नगर के सेक्टर नौ मैदान में आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान मैदान में आयोजित मेले में रावण दहन देखने के लिए 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। जैसे ही रावण के पुतले का दहन किया गया, जय श्रीराम का उद्घोष होने लगा। इसके साथ ही सभी ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामना दी।
ओबरा में तीन दशक पूर्व से लगातार दो दिन रावण दहन होता है। राम मंदिर मैदान में जहां शुक्रवार को रावण के पुतले का दहन हुआ था वहीं शनिवार को परियोजना द्वारा सेक्टर नौ में आयोजित रामलीला के दौरान रावण के पुतले का दहन किया गया। दहन से पूर्व भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की शोभायात्रा निकाली गई। शाम 6 बजे आतिशबाजी के बीच श्रीराम व लक्ष्मण ने बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि ओबरा परियोजना के मुख्य महा प्रबंधक एके ¨सह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, महाप्रबंधक डीके मिश्रा, वनिता मंडल की अध्यक्ष रंजना ¨सह, उपमहाप्रबंधक आरके ¨सह, अदालत वर्मा, आरजी ¨सह, धुरंधर शर्मा, रमेश ¨सह यादव, शशिकांत श्रीवास्तव, अभय प्रताप ¨सह, आनंद पटेल दयालु, जेपी ¨सह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।