पूर्वजों को पिडदान की तैयारी शुरू
पूर्वजों के प्रति श्रद्धांजलि का पर्व पितृपक्ष शुक्रवार से प्रारंभ है। भारतीयों में पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने की जो यह अनुपम व्यवस्था है वह विश्व की किसी अन्य सभ्यता में उपलब्ध नही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 05:09 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 05:09 PM (IST)
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : पूर्वजों के प्रति श्रद्धांजलि का पर्व पितृपक्ष शुक्रवार से शुरू हो रहा है। भारतीयों में पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने की जो यह अनुपम व्यवस्था है, वह विश्व की किसी अन्य सभ्यता में उपलब्ध नही है। भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से प्रारंभ होकर अश्विन कृष्ण अमावस्या तक चलने वाला पितृपक्ष का समय बड़ा ही कठिन व पूर्वजों के प्रति श्रद्धा का होता है। इस पक्ष में जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे में ऊर्जांचल के बहुत से लोग पितृपक्ष का महत्वपूर्ण स्थान गया (बिहार) में पिण्डदान करने के लिए रवाना हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें