जहरीला पदार्थ खा कर विवाहिता ने दी जान
शक्तिनगर थाना अंतर्गत ग्राम भैरवा में एक विवाहिता ने शनिवार की रात्रि जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली। भैरवा निवासी 36 वर्षीय किरन पांडेय पत्नी राम सूरत पांडेय शनिवार की देर रात अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 05:13 PM (IST)
जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : शक्तिनगर थाना अंतर्गत ग्राम भैरवा में 36 वर्षीय किरण पांडेय पति राम सूरत पांडेय ने शनिवार की देर रात अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ का खा लिया। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने संजीवनी चिकित्सालय ले आये। जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतका का एक 15 वर्षीय पुत्र है। पति रेणूसागर किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। विगत चार दिन से कार्य की व्यस्तता के कारण अपने घर नही आये थे। मृतका के मायके वाले भी चिकित्सालय पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतु दुद्धी भेजा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें