कविता पाठ एवं मुशायरा का आयोजन
दिल्ली पब्लिक स्कूल निगाही में अंतर-सदनीय हिदी कविता पाठ एवं मुशायरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुखवंत सिंह थापर ने कहा कि हिदी एवं उर्दू साहित्य के प्रति स्वाभाविक अभिरूचि विकसित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : दिल्ली पब्लिक स्कूल निगाही में अंतर सदनीय कविता पाठ एवं मुशायरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुखवंत सिंह थापर ने कहा कि हिदी एवं उर्दू साहित्य के प्रति स्वाभाविक अभिरूचि विकसित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। कविता पाठ में समूह ए से झेलम सदन की यश्वी सिंह प्रथम, नामदेव द्वितीय तथा शैव्या द्विवेदी ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह बी के सतलज की अवनि पांडे प्रथम, अवंतिका सिंह परिहार द्वितीय, नव्या सोनी तृतीय स्थान पर रही। समूह सी में उत्कर्ष सिंह प्रथम, वीणा सोनी द्वितीय, एवं अंशिका पांडेय ने तृतीय स्थान पर रही। मुशायरा में प्रथम अनुषा सेनापति, द्वितीय सृजन पांडेय एवं अनादि शंकर श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने स्मृति-चिह्न प्रदान कर विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।