Move to Jagran APP

काव्य संग्रह जिदा खत का विमोचन 29 को

राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में 29 दिसंबर को जिले की कवयित्री व साहित्यकार डा. रचना तिवारी के पांचवें काव्य संग्रह Þजिदा खतका विमोचन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता निर्देशक इकबाल दुर्रानी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य राम सकल रहेंगे। इसके पूर्व कवयित्री के चार काव्य संग्रह चली हूं गीतों को गुनगुनाने निवाला क्यूं नहीं मिलता. प्यास पानी से बड़ी है व सपना खरीदो बाबू जी का विमोचन हो।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 05:51 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 05:51 PM (IST)
काव्य संग्रह जिदा खत का विमोचन 29 को
काव्य संग्रह जिदा खत का विमोचन 29 को

जासं, सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में 29 दिसंबर को जिले की कवयित्री व साहित्यकार डा. रचना तिवारी के पांचवें काव्य संग्रह जिदा खत'का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता, निर्देशक इकबाल दुर्रानी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य राम सकल रहेंगे।

loksabha election banner

दरअसल, कवयित्री डा. रचना तिवारी के चार काव्य संग्रह चली हूं गीतों को गुनगुनाने, निवाला क्यूं नहीं मिलता., प्यास पानी से बड़ी है व सपना खरीदो बाबू जी का विमोचन हो चुका है। गीता कस्तूरी साहित्यिक सेवा संस्थान की अध्यक्ष डा. रचना तिवारी ने बताया कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी कविता समारोह में पंडित रूपनारायण त्रिपाठी (गीतकार) सम्मान, प्रखर-सम्मान, झांसी रानी सम्मान, महादेवी सम्मान, विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान द्वारा साहित्य गौरव सम्मान, प्रेस क्लब इंदौर द्वारा काका हाथरसी सम्मान से नवाजा गया है। इसके अलावा हिन्दी के उत्थान में सामाजिक सहयोग, ब्रांड अंबेस्डर मतदाता जागरूकता अभियान, विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान इलाहाबाद द्वारा श्रेष्ठ गीतों के लिए सम्मानित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.