Move to Jagran APP

देश को सशक्त बनाने में इंदिरा गांधी निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

जागरण संवाददाता सोनभद्र कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 10:14 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 10:14 PM (IST)
देश को सशक्त बनाने में इंदिरा गांधी निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विचार गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। जिला उपाध्यक्ष अरविद सिंह ने कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, नारी शक्ति की प्रेरणा स्त्रोत, मातृभूमि को अपने रक्त से सींचने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने देश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

loksabha election banner

उन्होंने देश को ताकतवर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। कांग्रेस नेता जगदीश मिश्रा ने कहा कि देश को एक नई दिशा व दशा देने का काम इंदिरा जी ने किया था। तमाम कल कारखाने, नहरों का जाल, महिला सशक्तीकरण, बैंकों का केंद्रीयकरण करने का काम किया था। इसमें ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र पासवान, उषा चौबे, राजबली पांडेय, शत्रुंजय मिश्रा, बंसीधर पांडेय, नामवर कुशवाहा, प्रदीप चौबे, गोपाल स्वरूप पाठक, निगम मिश्रा, लल्लू राम पांडेय, शालिग्राम कनौजिया, प्रमोद पांडेय, फैजल, शिव प्रसाद यादव आदि थे। संचालन शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया।

इसी तरह भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने करमा में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान जरूरतमंदों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसमें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे, राब‌र्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, दशरथ त्रिपाठी, संदीप कुमार, रामचंद्र, जोखन, सुमारू, पतिराम आदि थे। संचालन ब्लाक अध्यक्ष इंद्रजीत शुक्ल ने किया।

निकाली कलश यात्रा ,श्रीराम महायज्ञ का शूरू

ओबरा : हर साल की तरह गुरुवार को कलश यात्रा के साथ ग्राम पंचायत घाटीहटा के शिव मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। 108 कन्याओं द्वारा बाबा सोमनाथ मंदिर गोठानी के पास सोन नदी से जल भरकर निकली कलश यात्रा पुन: शिव मंदिर प्रांगण तक पहुंची। यज्ञ में हर रोज महाराज बालक दास द्वारा श्रीराम कथा की जाएगी। मुख्य आयोजक हरीदास, कृष्ण कुमार गुप्ता, राज कुमार, प्रदीप सिंह, जुगुल गिरी, सुरेश गिरी, अमरेश पटेल आदि ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.