धान क्रय केंद्र पर दुर्व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन
जासं सोनभद्र समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धान क्रय केंद्रों पर अलाव छाया व पानी की व्यवस्था न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।
जासं, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धान क्रय केंद्रों पर अलाव, छाया व पानी की व्यवस्था न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।
वक्ताओं ने कहा कि किसानों का हाल जनप्रतिनिधि व प्रशासन नहीं ले रहा है। धान क्रय केंद्र दुर्व्यवस्था के शिकार हो गए हैं। किसानों को ठंड से बचाने के लिए न तो अलाव जलाया जा रहा है और न ही छाया व पानी का ही इंतजाम है। शासन व प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा के जनप्रतिनिधियों को भी कोसा। यह भी कहा कि भाजपा किसानों की हर समस्या के निस्तारण का दम भरती है लेकिन हकीकत यह है कि किसानों की समस्या का निस्तारण ही नहीं किया जा रहा है। किसानों की मदद करने की बजाय मौजूदा सरकार उन्हें परेशान व हलकान कर रही है। सपा नेता प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी व जुनैद अंसारी ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मोती कोल, सुरेश अग्रहरि, किशन यादव, कामेश्वर, मुन्ना कुशवाहा, शकील अहमद, शंकर भारती, मंदीप पटेल आदि मौजूद थे।