मोदी को देखने व सुनने को आतुर दिखे लोग
देश को विकास की रफ्तार अगर कोई दे सकता है तो वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उनकी हर एक बात जनता के हित से जुड़ी रहती है। गरीब का बेटा ही एक गरीब के मन की बात समझ सकता है। आज उनको अपने बीच पाकर बहुत गर्व की अनुभूति हुई।
जासं,सोनभद्र:देश को विकास की रफ्तार अगर कोई दे सकता है तो वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उनकी हर एक बात जनता के हित से जुड़ी रहती है। गरीब का बेटा ही एक गरीब के मन की बात समझ सकता है। आज उनको अपने बीच पाकर बहुत गर्व की अनुभूति हुई।
-प्रमिला देवी, राबर्ट्सगंज। देश के हर कुनबे को एक सूत्र में पिरोकर चलने का काम अगर किसी ने सच्चे मन से किया है तो वह सिर्फ पीएम मोदी हैं। आज उन्होंने सोनभद्र की धरती से जिले की समस्या पानी के समाधान की बात कही, जो आजतक किसी ने नहीं की थी। ऐसा नेता सदियों में एक बार होता है।
-रिचा श्रीवास्तव, ओबरा। जिले की बिजली पर पहला हक यहां के लोगों का है, यह बात सिर्फ भाजपा की केंद्र सरकार ने समझी। आज चुनावी मंच से प्रधानमंत्री ने इसकी पुष्टि की। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मैं सिर्फ उन्हें देखने व सुनने की ललक लेकर यहां तक आई थी।
-नर्मदा देवी, चतरा। आज पहली बार अपने देश के पीएम को पास से सुनने का मौका मिला है। उनको सुनने के बाद ऐसा महसूस हुआ मानो अपने बीच का कोई व्यक्ति बोल रहा है, कोई बनावटी पन नहीं है। जैसे वह हर वर्ग के लोगों का भला करने को आतुर हो, भोजपुरी में उनका संबोधन दिल को छू गया।
-राम कुमार, नगवां। जाति-धर्म की बात करने वाले राजनीतिक दलों के लिए आज पीएम का भाषण एक सीख है। उन्होंने कहा कि उनकी जाति गरीब की जाती है, चाहे वह कोई भी हो। उन्होंने खुद की जाति को गरीब से जोड़कर सबके दिल को जीतने का काम किया है। निश्चित रूप से उनका भाषण अब तक का सबसे बेहतरीन रहा।
-मुर्सीद, तियरा। प्रधानमंत्री को सुनने व देखने के बाद ऐसा महसूस होता है, जैसे सच्चे मन से अगर कोई काम किया जाए तो निश्चित ही सफलता हाथ लगेगी। एक सामान्य परिवार से निकला व्यक्ति आज सफलता के शिखर पर है। इसके पीछे प्रमुख कारण उनका सर्व समाज को एक साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता।
हरेंद्र यादव,राबर्ट्सगंज। देश को एक ऐसे नेता की लंबे समय से जरूरत थी, जो कठोर निर्णय ले सके। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में वह काबिलियत है। उनकी यही बात मुझे बहुत पसंद है। आज उन्हें इतने करीब से देखने और सुनने का मौका मिला, जिसके कारण खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं।
कृष्णा पांडेय, शाहगंज।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप