Move to Jagran APP

मुख्यालय पर जाम से लोग परेशान

तहसील मुख्यालय पर शनिवार को जाम की समस्या लोगों के मुसीबत का सबब बन गई। सुबह से छठ पर्व पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 06:51 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 09:49 PM (IST)
मुख्यालय पर जाम से लोग परेशान
मुख्यालय पर जाम से लोग परेशान

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय पर शनिवार को जाम की समस्या लोगों के मुसीबत का सबब बन गई। सुबह से छठ पर्व पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मुख्य सड़क किनारे लगी अस्थाई फल, फूल, अन्य पूजन सामग्रियों की दुकानों से लोग खरीदारी में मशगूल होने की वजह से जाम की समस्या बड़ी जंजाल बन गई। दोपहर बाद तक तहसील मुख्यालय की रफ्तनी किसी तरह खिसक रही थी। समस्या अधिक बढ़ने पर पुलिस ने भारी वाहनों के नगर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। तब कही जाकर लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली। परेशान हाल लोगों ने तहसील मुख्यालय पर बाईपास निर्माण की मांग करने लगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.