सोनभद्र के बाबूराही गांव में पांच फीट का मगरमच्छ देख गांव में मचा हड़कंप
सोनभद्र के बबूराही ग्राम पंचायत के अतरवा गांव में शुक्रवार सुबह पांच फीट का मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत ...और पढ़ें

सोनभद्र के अतरवा गांव में पांच फीट के मगरमच्छ ने मचाया हड़कंप।
HighLights
सोनभद्र के अतरवा गांव में दिखा पांच फीट का मगरमच्छ।
मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया।
जागरण संवाददाता, करमा (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बबूराही ग्राम पंचायत के अतरवा गांव में शुक्रवार की सुबह पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ गांव निवासी विकास पटेल के घर के समीप बावली के किनारे चहल-कदमी करता नजर आया।
सुबह करीब नौ बजे उसे देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व भी एक मगरमच्छ घाघर नहर में तैरता हुआ गांव के समीप दिखाई दिया था। उस समय लोगों ने अनुमान लगाया था कि पानी के बहाव के साथ वह कहीं दूर चला गया होगा।
शुक्रवार को दोबारा गांव में दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों को मगरमच्छ से दूर रहने की हिदायत देते हुए वन विभाग की टीम को सूचना दी। इस बीच ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को नियंत्रित कर लिया।