विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अर्नब चक्रवात गुजरने के बाद धान की फसल में अंकुरण, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

By Bhupendra SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 04:50 PM (IST)

सोनभद्र के जुगैल में लगातार बारिश से खेत में कटी पड़ी धान की फसल में अंकुर फूट गए हैं, जिससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लगातार बारिश से धान की फसल में अंकुरण।

  2. किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका।

  3. फसल बीमा योजना में पॉलिसी नंबर की समस्या।

जागरण संवाददाता जुगैल (सोनभद्र)। लगातार हो रही बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेत में कटी पड़ी धान की फसल में ही अंकुर फूटने लगे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि किसानों ने 4-5 दिन पहले धान की कटाई की थी और खेत में ही फसल को सूखने के लिए रखा था।

लेकिन बीच में हुई तेज बारिश के कारण फसल खेत में ही भीग गई और सूख नहीं पाई। लगातार नमी बने रहने से अब बालियों में लगे दानों में ही अंकुर निकल आए हैं। किसानों का कहना है कि इस तरह अंकुरित धान का बाजार में कोई दाम नहीं मिलेगा और खाने योग्य भी नहीं बचेगा। अब किसानों को केवल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का ही सहारा है।

लगभग सभी किसानों द्वारा फसल बीमा कराया गया था लेकिन जब से बारिश शुरू हुई है तब से किसान फसल बीमा योजना के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर रहे हैं तो कंपनी द्वारा किसानों से पॉलिसी नंबर मांगा जा रहा है। किसानों के पास पॉलिसी नंबर नहीं है।

जब इस संबंध में चोपन सोसायटी के सचिव को फोन किया गया तो उनका नंबर कई दिनों से बंद बता रहा है। वहीं जब सोसायटी के बैंक मैनेजर से पॉलिसी नंबर मांगा गया तो किसानों को फटकार लगाते हुए टरका दिया गया। किसानों ने बताया कि अभी तक राजस्व विभाग से भी कोई अधिकारी या कर्मचारी निरीक्षण करने नहीं आए हैं शिकायत का 72 घंटे भी बतने को आया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।