यज्ञ व हवन पूजन कर सरकार का किया विरोध
जागरण संवाददाता सोनभद्र प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने र
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर में प्रदेश सरकार के लिए शुद्धि-बुद्धि यज्ञ कर हवन पूजन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो गई है और जंगलराज कायम है। महिलाएं व बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन के बाद प्रदेश सरकार की बुद्धि व शुद्धि के लिए यज्ञ किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। हाल के दिनों में हुई कई घटनाओं से यह साफ जाहिर है कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं दिनों दिन बढ़ रही है। हाथरस कांड से प्रदेश सरकार की नाकामी साबित हो रही है। किसान व युवा परेशान हैं। किसानों का शोषण किया जा रहा तो युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। ऐसे में प्रदेश की योगी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसमें जिला उपाध्यक्ष अरविद सिंह, नगर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, अमित चतुर्वेदी, धीरज पांडेय, विवेक सिंह, नामवर कुशवाहा, बंशीधर पांडेय, प्रमोद पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, शालिग्राम कनौजिया, निगम मिश्रा, शनि शुक्ला आदि थे।