वन स्टाप सेंटर, पुलिस की टीम ने रोका बाल विवाह, किशोरी को बाल गृह भेजा
सोनभद्र के गौरासिंहा गांव में चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर बाल संरक्षण टीम ने एक बाल विवाह रुकवाया। किशोरी को ...और पढ़ें

सोनभद्र में बाल विवाह रोका गया किशोरी को बाल गृह भेजा।
HighLights
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सूचना पर कार्रवाई हुई।
बाल संरक्षण टीम ने गौरासिंहा गांव में विवाह रोका।
किशोरी को बाल गृह भेजा गया, किशोर को संरक्षण।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर मिली सूचना के आधार पर बाल संरक्षण टीम ने कोन थाना क्षेत्र के गौरासिंहा गांव में बुधवार को बाल विवाह रोकवा दिया। मौके पर पहुंची टीम ने किशोरी का रेस्क्यू किया। अभिलेखों की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई।
वन स्टाप सेंटर सोनभद्र की केस वर्कर अनुराधा जायसवाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बालिका को संरक्षण में लिया। रात में सुरक्षा की दृष्टि से बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर किशोरी को बाल गृह (बालिका) में आवासित कराया गया। किशोर को संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन में रखा गया है।
बाल संरक्षण विभाग ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 अथवा महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें।
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। केस वर्कर अनुराधा ने लोगों से अपील किया कि वे अपनी बेटियों की शादी कम उम्र में न करें। इससे उसकी सेहत के साथ ही आने वाली पीढ़ी भी प्रभावित होगी।