भूमि विवाद मामले में एक गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त
जासं सोनभद्र राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट गांव में भूमि के मामले में आरोपी बनाए गए छह लोगों में शनिवार को पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। विवादित भूमि को जिसे ट्रैक्टर से जोता गया था उसे भी सीज कर दिया गया है। बतादें कि बट गांव में 20 दिसंबर को चंद्रिका पक्ष की ओर से पहुंचे लोगों ने फसल को जोतने के साथ ही मड़हे को आग लगाने का प्रयास किया गया था।
जासं, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट गांव में भूमि के मामले में आरोपी बनाए गए छह लोगों में शनिवार को पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। विवादित भूमि को जिसे ट्रैक्टर से जोता गया था उसे भी जब्त कर दिया गया है।
बता दें कि बट गांव में 20 दिसंबर को चंद्रिका पक्ष की ओर से पहुंचे लोगों ने फसल को जोतने के साथ ही मड़हे को आग लगाने का प्रयास किया गया था। इस मामले की जांच एसडीएम यमुनाधर चौहान और सीओ राजकुमार तिवारी ने की। सुकृत पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने चौकी इंचार्ज आशीष सिंह, एसआई अब्दुल कलाम और बीट आरक्षी राकेश यादव को निलंबित कर दिया था। इस मामले में बाबूलाल, छोटेलाल, प्रेमनाथ सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को बट निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उस ट्रैक्टर को बरामद किया गया, जिससे विवादित भूमि की जोताई की गई थी। प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि राहुल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले के अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।