सब्जी कीमतों में वृद्धि चर्चा पर वृद्ध की पिटाई
शुक्रवार की रात स्थानीय कस्बे में सब्जी के दामो में बढ़ोतरी की चर्चा किए जाने पर तीन युवकों ने एक वृद्ध को जमकर पिटाई कर दी। खून से लथपथ वृद्ध ने थाने पहुंच न्याय की गुहार लगायी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 04:06 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 04:06 PM (IST)
जासं, बीजपुर (सोनभद्र) : शुक्रवार की रात स्थानीय कस्बे में सब्जी के दामों में बढ़ोतरी की चर्चा करने पर तीन युवकों ने एक वृद्ध की जमकर पिटाई कर दी। खून से लथपथ वृद्ध ने थाने पहुंच न्याय की गुहार लगायी। कल्लू प्रसाद पुत्र पारस शाह बाजार में सब्जी विक्रेताओं से सब्जी के दामों पर चर्चा कर रहे थे। तभी कल्लू ने सब्जी विक्रेताओं से कहा कि भगवान से डरो और आलू 50 रुपये किलो मत बेचो। इतने में तीन सब्जी विक्रेता कल्लू पर टूट पड़े। और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर जांच में जुटी हैं। प्रभारी निरीक्षक एसबी यादव ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें