NTPC विंध्याचल को ग्रीनटेक अवार्ड्स में मिले दो सम्मान, CSR और EHS श्रेणियों में मारी बाजी
एनटीपीसी विंध्याचल ने ग्रीनटेक अवार्ड्स-2026 में शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी सीएसआर पहल और पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किए हैं।

NTPC विंध्याचल को ग्रीनटेक अवार्ड्स में मिले दो सम्मान।
HighLights
एनटीपीसी विंध्याचल ने ग्रीनटेक अवार्ड्स-2026 में दो सम्मान जीते।
शिक्षा में सीएसआर और ईएचएस में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत।
यह सम्मान सामाजिक दायित्वों और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को दर्शाता है।
जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र)। एनटीपीसी विंध्याचल ने ग्रीनटेक अवार्ड्स-2026 में दो प्रतिष्ठित सम्मान हासिल कर उपलब्धि दर्ज की है। 11 सितंबर को जोधपुर में आयोजित समारोह में विंध्याचल परियोजना को शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी सीएसआर पहल तथा पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रभावी सीएसआर पहलों के लिए एनटीपीसी विंध्याचल को ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड-2026 के तहत प्रमोशन आफ एजुकेशन श्रेणी में सम्मान मिला।
वहीं पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा सतत परिचालन के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए परियोजना को थर्ड ईएचएस अवार्ड के तहत ईएचएस बेस्ट प्रैक्टिसेस श्रेणी में सम्मानित किया गया।
समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से माहताब आलम ने ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड-2026 तथा अंकुश मीणा ने थर्ड ईएचएस अवार्ड प्राप्त किया। दोनों पुरस्कार परियोजना की ओर से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा सतत परिचालन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना के रूप में देखे जा रहे हैं।
एनटीपीसी विंध्याचल की इन उपलब्धियों से परियोजना की सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता भी परिलक्षित होती है।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सम्मान कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने तथा समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
यह भी पढ़ें- चंदौली में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे प्राइवेट क्लीनिक, गांव-गांव में सक्रिय झोलाछाप
