महंगाई के विरोध एनएसयूआइ ने फूंका पुतला
बेलगाम मंहगाई व बेतहाश बेरोजगारी के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे के नेतृत्व में नगर में मार्च करते हुऐ शुक्रवार को बढ़ौली चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : बेलगाम महंगाई व बढ़ी बेरोजगारी के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे के नेतृत्व में नगर में मार्च करते हुए शुक्रवार को बढ़ौली चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने पीएम के इस्तीफे की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव संगीता श्रीवास्तव के साथ दर्जनों महिलाओं ने भी शिरकत किया।
इस अवसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआइ पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि चार वर्ष पूर्व मोदीजी ने जिन मूलभूत समस्याओं महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर इससे निजात दिलाने के जुमले के साथ सत्ता पाई। वे सभी समस्याएं आज बदस्तूर जारी हैं। सभी मुद्दों पर मोदी सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। देश में हर रोज डीजल, पेट्रोल व सिलेंडर का दाम बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम लगातार जारी है। यदि महंगाई व बेरोजगारी की समस्या तत्काल दूर नहीं की गई तो संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन छेड़ा जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव धीरज पांडेय ने भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उक्त मौके पर एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष विवेक ¨सह, अनुराग चौबे, मृदुल मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, आकाश वर्मा, विमल चौबे, बिट्टू तिवारी, राधेश्याम ¨सटू, गणेश विश्वकर्मा, ममता श्रीवास्तव, वंदना द्विवेदी, साधना श्रीवास्तव, अनिता मिश्रा, आरती ¨सह, सानिया, नेहा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।