Move to Jagran APP

हड़ताल से नही बंट पा रहा कंबल

लेखपालों के हड़ताल की वजह शासन द्वारा असहायों में वितरित करने के लिए आईकंबलों का वितरण नही हो पाया। हालांकि एसडीएम तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने वाहनों में कंबल रख कर ही क्षेत्र में जा रहे है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 05:54 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 05:54 PM (IST)
हड़ताल से नही बंट पा रहा कंबल
हड़ताल से नही बंट पा रहा कंबल

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : शासन द्वारा असहायो व गरीबों में वितरित करने के लिए आए कंबलों का वितरण लेखपालों की हड़ताल की वजह से नहीं हो पाया। हालांकि एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने वाहनों में कंबल रख कर ही क्षेत्र में जा रहे है। रास्ते में मिलने वाले असहायों को कंबल वितरण करने का भी दावा कर रहे है। बताते चले कि क्षेत्रवासियों की जमीनी हकीकत से लेखपाल संवर्ग को पूर्ण जानकारी होती है। अब तक उनके ही माध्यम से जरूरत मंदों में घर-घर जाकर कंबल का वितरण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाता रहा है। इन दिनों उनके अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से अन्य शासकीय कार्यों के साथ ही कड़ाके की ठंड में असहायों को राहत देने वाली इस सुविधा से भी लोगों को वंचित होना पड़ रहा है। परेशान हाल लोग उनके हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे है। जबकि प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने मानवीय संवेदना का हवाला देते हुए हड़ताली कर्मियों से कंबल वितरण में सहयोग करने की अपील  की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.