विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Conversion In UP: सोनभद्र में मतांतरण कराने के नौ आरोपित पटवध से गिरफ्तार, 2021 में दर्ज हुआ था मुकदमा

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 02 Dec 2023 09:56 AM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोनभद्र जिले में गरीब और आदिवासी लोगों को फर्जी तरीकों से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने ...और पढ़ें

Conversion In UP: सोनभद्र में मतांतरण कराने के नौ आरोपित पटवध से गिरफ्तार
Conversion In UP: सोनभद्र में मतांतरण कराने के नौ आरोपित पटवध से गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। चोपन पुलिस ने मतांतरण मामले के नौ आरोपितों को पटवध से गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तकों समेत 46 प्रचार सामग्री बरामद है। इन सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया। सभी के खिलाफ वर्ष 2021 में धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच चोपन पुलिस को सूचना मिली कि पटवध गांव में सभी आरोपित मतांतरण के लिए लोगों को राजी करने में एक जगह जुटे हैं।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते गुरुवार की देर शाम वांछित नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। उनके पास से ईसाई धर्म से संबंधित पुस्तक व प्रचार सामग्री बरामद की है। शुक्रवार को सभी को कोर्ट भेज दिया गया।

यह आरोपित हैं गिरफ्तार

  • जय प्रभू पुत्र नटराज निवासी एसएम नगर नं0 51 नन्दनम-35 थाना टेनावेट, जिला चेन्नई (तमिलनाडु), वर्तमान पता- ग्राम पटवध, थाना चोपन
  • अजय कुमार निवासी मुसही, थाना राबर्ट्सगंज।
  • चेक्का इमैनुएल निवासी यनमल कुदुरू, थाना आटोनगर, जिला कृष्णा विजयवाड़ा, आन्ध्र प्रदेश, वर्तमान पता- सिन्दुरिया, थाना चोपन
  • राजेन्द्र कोल निवासी तियरा कला, थाना पन्नूगंज
  • छोटू उर्फ रंजन निवासी मुसही, थाना रावर्ट्सगंज।
  • परमानन्द निवासी पड़रीकला, थाना पन्नूगंज।
  • सोहन उर्फ रंजीत निवासी मुसही, थाना राबर्ट्सगंज।
  • प्रेमनाथ प्रजापति निवासी धर्मदासपुर, थाना रामपुर बरकोनिया।
  • रामप्रताप निवासी बबुरी, थाना राबर्ट्सगंज।

चंगाई सभा में भोली जनता को प्रलोभन देकर मतांतरण कराने का आरोप अभियुक्तगण आदिवासी बहुल्य जिले की भोली जनता को चंगाई सभा का आयोजन कर विभिन्न प्रलोभन देते थे। आर्थिक रूप से विभिन्न अवसरों पर उनकी आवश्यकताओं का लाभ उठाकर, धन, वस्तु एवं अन्य आवश्यक सामग्री बांटते थे और ईसाई धर्म से जोड़ने के लिए तैयार करते थे।

बरामद पुस्तक व सामग्री 10 बाइबिल पुस्तक, 13 पवित्र शास्त्र, तीन जागो भारत हिन्दुस्तान पुस्तक, तीन ग्लोबल डे आफ प्रेयर टीम पुस्तक, तीन परमेश्वर और परिवार पुस्तक, एक अदद सबसे महान रहस्य पुस्तक, एक प्रभु का आनन्द पुस्तक, एक प्रभु इशा मशीह पुस्तक, एक बहुत काम की पुस्तक समेत 46 प्रचार सामग्री बरामद।

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari: आज मुख्तार अंसारी कटघरे में, 23 साल पुराने केस में MP-MLA कोर्ट में होगी पेशी

यह भी पढ़ें: MP Election Result 2023: तीसरी आंख के पहरे में रहेगी EVM, स्ट्रांग रूम से काउंटिग कक्ष तक हर जगह लगे होंगे CCTV कैमरे