विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साेनभद्र में बनी राजकीय शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी, द्विवर्षीय अधिवेशन में हुआ गठन

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 01:26 PM (IST)

सोनभद्र के पिपरी में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूर्व सांसद राम शकल की उपस्थिति में शिक्षकों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

सोनभद्र में राजकीय शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी बनी द्विवार्षिक अधिवेशन में शिक्षकों का महासंगम।

सोनभद्र में राजकीय शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी बनी द्विवार्षिक अधिवेशन में शिक्षकों का महासंगम।

HighLights

  1. राजकीय शिक्षक संघ सोनभद्र की नई जिला कार्यकारिणी का गठन।

  2. पूर्व सांसद राम शकल ने शिक्षकों को संगठन मजबूत करने को कहा।

  3. पिपरी में द्विवार्षिक अधिवेशन में नए पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पिपरी स्थित राजकीय इंटर कालेज के भव्य सभागार में पिछले दिनों राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की जिला इकाई का द्विवर्षीय अधिवेशन हुआ। वैचारिक ऊर्जा, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और लोकतान्त्रिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ज्ञान, अनुशासन और नवाचार के संवाहक राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के इस महासंगम ने एक बार फिर यह प्रमाणित किया कि जब शिक्षक-शक्ति एकजुट होकर संवाद और संकल्प के पथ पर अग्रसर होती है, तो चुनौतियों के मार्ग स्वयं प्रशस्त होने लगते हैं।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में इस क्षेत्र से चार बार सांसद रहे तीन बार लगातार लोकसभा सदस्य एवं एक बार राज्यसभा सांसद राम शकल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ओजस्वी शब्दों में कहा कि संगठन का मजबूत होना अत्यन्त आवश्यक है, जिससे शिक्षक अपनी आवाज को सशक्त रूप से उठा सकें और अपनी न्यायसंगत बातों को मनवा भी सकें।

उनके इस सारगर्भित उद्बोधन ने उपस्थित शिक्षकों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। अधिवेशन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डा. अशोक कुमार अवाक (प्रांतीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष), डा. विजय भारतीय सिंह (वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष) तथा वेद प्रकाश राय (प्रांतीय उपाध्यक्ष) की सहभागिता ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

अधिवेशन में प्रांतीय संगठन मंत्री डा. अमर सिंह ने निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से चुनाव पर्यवेक्षक के दायित्व का निर्वहन किया। संपूर्ण आयोजन के संयोजक के रूप में प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सह-संयोजक के रूप में विंध्याचल मंडल की वरिष्ठ मंडलीय उपाध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव, मंडलीय उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह तथा मंडलीय संयुक्त मंत्री राजेश्वर मिश्र ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई।

नवनिर्वाचित जनपदीय कार्यकारिणी (जनपद सोनभद्र)
--------------------
- जिलाध्यक्ष: डा. राजन चतुर्वेदी (पीएमश्री राइका, घोरावल)
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: राजेंद्र प्रसाद प्रजापति (पीएमश्री राइका, घोरावल)
- उपमा बैस (राइका, अनपरा)
---------
- उपाध्यक्ष: बृजेश कुमार सिंह (पं. दीनदयाल उपाध्याय राइका, रामगढ़), डा. प्रीति शर्मा (पीएमश्री राबाइका, दुद्धी)
- जिला मंत्री : अजीत सिंह (राहा स्कूल, चकरिया)
- उपमंत्री: अनीता रानी (राबाहा स्कूल, चकदहिया)
- देवेंद्र प्रजापति (पं. दीनदयाल उपाध्याय रामाइका, मेडरदह)
- संयुक्त मंत्री : अभिनव राय (पीएमश्री राइका, घोरावल), गीता सरोज (राबाहा स्कूल, पिंडारी)
- संगठन मंत्री : साधू शरण यादव (राहा पाटी), कृष्ण कुमार सिंह (राहा स्कूल, चिचलिक)
- सांस्कृतिक मंत्री : मनोज कुमार यादव (पीएमश्री राइका, घोरावल), संगीता प्रजापति (राहा स्कूल, कुसुम्हा)
- प्रचार मंत्री : आरती गुप्ता (राइका, पिपरी), उदयराज (राहा स्कूल, दिघुल)
- विधि मंत्री : विजया विश्वकर्मा (राबाहा स्कूल, चांगा), संदीप कुमार जायसवाल (पं. दीनदयाल उपाध्याय रामइका, मुड़ीलाडीह)
- कोषाध्यक्ष : विकास (राइका, पिपरी)
- आय-व्यय निरीक्षक : अनीता गोंड़ (राइका, झारोकला)
- मीडिया प्रभारी/ प्रवक्ता : डा. सदानंद तिवारी (राइका, खैरपुर)
----------

मार्गदर्शक / संरक्षक मंडल
1- अजय कुमार सिंह (पीएमश्री राइका, दुद्धी)
2- संतोष विश्वकर्मा (पं. दीनदयाल उपाध्याय रामाइका, रामगढ़)
3- डा. अरविन्द कुंवर (पीएमश्री राइका, शक्तिनगर)
4 - श्यामचरण सिंह (राहा बैरखड़)
5- दिल मुहम्मद (पीएमश्री राइका, चपकी)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।