लापता किशोरी प्रशासन के लिए बनी चुनौती
कोतवाली क्षेत्र के रन्नू गांव बारह दिन से लापता किशोरी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। गुम हुई किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान है। पुलिस के मुताबि़क उसकी गुमशुदगी दर्ज किया जा चुका है।
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : कोतवाली क्षेत्र के रन्नू गांव निवासी लापता किशोरी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। बारह दिन से किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान हैं। पुलिस के मुताबिक उसकी गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। पीड़ित पिता ने बताया कि 16 वर्षीय पुत्री कई दिनों से विद्यालय नहीं जा रही थी। उसे डांटा तो वह बीते आठ सितंबर को उपचार के लिए घर से अस्पताल जाने की बात कह कर निकल गई। उसके बाद आज तक वापस नहीं आई। उसकी वापसी न होने पर वह अपने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन कराया। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए गुरुवार को पुलिस को सूचना देकर पता लगाने की गुहार लगाई।