संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता झुलसी
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गजराज नगर के समीप बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता झुलस गई। आनन फानन में उसे परियोजना अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 09:01 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 09:01 PM (IST)
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के गजराज नगर के समीप शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता झुलस गई। आनन-फानन में उसे परियोजना अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवाहिता अनीता पत्नी दीपू निवासी गजराज नगर रात करीब दस बजे अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। जिसे परिजन लेकर ओबरा तापीय परियोजना अस्पताल पहुंचे जहां स्थिति गंभीर होने के कारण पहले चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें