सोनांचल के वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, फिर भी अनपरा की हवा बीमार
मौसम में सुधार के बावजूद सोनभद्र के अनपरा की वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ...और पढ़ें

सोनभद्र के अनपरा में वायु गुणवत्ता चिंताजनक, AQI 260 पर स्थिर।
HighLights
अनपरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 260 पर खराब।
कंपनियों के धुएं, राख और ट्रकों से प्रदूषण में वृद्धि।
प्रदूषण से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। मौसम में सुधार के बावजूद प्रदूषण के स्तर में मामूली ही सुधार हो पाया है। हालांकि अनपरा की हवा अभी भी बीमार है। बुधवार की शाम को एयर क्वालिटी इंडेक्स 260 पर बना हुआ था, जिसे भी खराब ही मना जाता है। जंगल वाले इस जिले में कंपनियों ने निकलने हुए धुएं व राख अब भी जहर घोल रहे हैं।
इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। अभी दीपावली के एक दिन पहले ही एक्यूआइ स्तर 350 के पार तक पहुंच गया था। इस स्थिति को गैस चैंबर बनने से भी खराब माना जाता है। इससे स्वस्थ इंसान पर भी प्रभावित होता है। वहीं संबंधित विभाग व कंपनियां बस खानापूर्ति कर ले रही है।
प्राकृतिक संपदाओं में सम्पन्न, जल, जंगल व पहाड़ वाले जिले का पर्यावरण अन्य के सापेक्ष बेहतर रहना चाहिए, लेकिन यहां की स्थिति बिल्कुल उलट है। प्रकृति यहां अपना सौंदर्य बिखेर तो रही है, लेकिन मानव निर्मित गड़बड़ियां सोनांचल की हवा में जहर भी घोल रही है। ऐसा नहीं है कि ऐसी स्थिति को रोका नहीं जा सकता है। बस पूरी तरह ईमानदारी व कड़ाई से पहल करने की जरूरत है।
लेकिन विभाग व कंपनियों के चश्मे पर भी राख जम जाए तो, आमजन को तो इसका परिणाम भुगतना ही पड़ेगा। कंपनियों के प्रबंधन व विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण राख ढुलाई सिंडिकेट इतना हावी हो गया है कि उसको किसी का भय ही नहीं रहा गया है। बताया जा रहा है कि रेणुसागर, एनसीएल, एनटीपीसी आदि कंपनियाें की मनमानी के कारण ऐसी स्थिति पैदा हो रही है।
टीबी एवं चेस्ट रोग विभाग-आइएमसस, बीएचयू के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एसके अग्रवाल बताते हैं कि रास्ते में धुल उड़ने, राख गिरने, मानक के विपरीत अत्यधिक ट्रक चलने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। अनपरा में एक्यूआइ का स्तर जिस प्रकार से बढ़ा है वह चिंताजनक हे। इससे बच्चा, बूढ़ा या सांस का रोगी परेशान होंगे। प्रशासन को चाहिए कि सुधार को लेकर क्रदम उठाए।
कुछ इस प्रकार समझे एक्यूआइ के स्तर को, जो पहुंचाता है नुकसान
एक्यूआइ--- श्रेणी ---- स्वास्थ्य पर प्रभाव
0 - 50 ---अच्छा ---स्वास्थ्य पर न्यूनतम या कोई प्रभाव नहीं।
51 - 100 ---संतोषजनक ---संवेदनशील लोगों को सांस लेने में हल्की परेशानी हो सकती है।
101 - 200 ---मध्यम ---अस्थमा, फेफड़े और हृदय के मरीजों को तकलीफ।
201 - 300 ---खराब ---लंबे समय तक संपर्क में रहने पर ज्यादातर लोगों को सांस में दिक्कत।
301 - 400--- बहुत खराब ---सांस की बीमारियों का गंभीर खतरा।
401 - 500 ---गंभीर ---स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित करता है, गंभीर स्वास्थ्य चेतावनी।
-------------------
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।