विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में अवैध खनन परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन गैंग्सटरों की 4.18 करोड़ की संपत्ति जब्त

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 07:13 PM (IST)

सोनभद्र पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन में लिप्त तीन गैंगस्टरों की करीब 4.18 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की ...और पढ़ें

सोनभद्र में अवैध खनन परिवहन पर बड़ी कार्रवाई तीन गैंगस्टरों की संपत्ति कुर्क।

सोनभद्र में अवैध खनन परिवहन पर बड़ी कार्रवाई तीन गैंगस्टरों की संपत्ति कुर्क।

HighLights

  1. सोनभद्र पुलिस ने तीन गैंगस्टरों की संपत्ति कुर्क की।

  2. अवैध खनिज परिवहन से अर्जित 4.18 करोड़ की संपत्ति जब्त।

  3. आरोपियों ने बिना परमिट गिट्टी बालू का अवैध परिवहन किया।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जनपद पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन में लिप्त तीन गैंग्सटरों की करीब 4.18 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति शनिवार को कुर्क कर लिया।दो ट्रक भी जब्त कर लिया। तीनों आरोपित राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परही गांव निवासी आरिफ खां, रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव निवासी अखिलेश उर्फ धीरज केशरी व चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के भुइहरिया बंधा निवासी छोटू यादव उर्फ अमिनेष यादव के खिलाफ चोपन थाना में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपितों ने बिना वैध परमिट के गिट्टी व बालू का अवैध परिवहन कर आपराधिक गतिविधियों से अवैध धन अर्जित किया था। अर्जित धनराशि से अपने एवं परिजनों के नाम पर विभिन्न ग्रामों में चल-अचल संपत्तियां खरीदा था। पुलिस ने करीब एक करोड 43 लाख रुपये की इन संपत्तियों को चिह्नित कर उनकी कुर्की की है। पुलिस ने आरोपित आरिफ खान की उरमौरा स्थित आवासीय भूखंड, जमीन व दो ट्रक कुर्क किया है। उसके खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में चार मुकदमा दर्ज हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।