विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में धान के खेत में दिखा मगरमच्छ, रिहंद बांध में छोड़ा गया

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 04:22 PM (IST)

सोनभद्र के चंदावल गांव में धान के खेत में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर रिहंद डैम में छोड़ दिया।

सोनभद्र में धान के खेत में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने रिहंद डैम में छोड़ा।

सोनभद्र में धान के खेत में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने रिहंद डैम में छोड़ा।

HighLights

  1. सोनभद्र के चंदावल में धान के खेत में दिखा मगरमच्छ।

  2. स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को दी सूचना।

  3. वन विभाग ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर रिहंद डैम में छोड़ा।

जासं, सोनभद्र/सिंगरौली। विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदावल में हाइड्रो पावर प्लांट से पहले धान के खेत में मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में मगरमच्छ देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस व वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सतर्कता के साथ मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित पकड़ लिया। जिसके बद टीम ने मगरमच्छ को रिहंद डैम में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम में महेंद्र तिवारी, विपिन पांडे, सर्वेश तिवारी आदि रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।