एनटीपीसी सिगरौली में मनाई गई लोहड़ी
एनटीपीसी सिगरौली विद्युत गृह के आवासीय परिसर में मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष चट्टोपाध्याय के निर्देशन में लोहड़ी पर्व का आयोजन किया गया।
जासं, शक्तिनगर (सोनभद्र) : एनटीपीसी सिगरौली विद्युत गृह के आवासीय परिसर में मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष चट्टोपाध्याय के निर्देशन में लोहड़ी पर्व का आयोजन किया गया। आयोजन से जुड़े लोग लोहड़ी की परंपरानुसार वेशभूषा में नजर आए। मुख्य अतिथि श्री चट्टोपाध्याय, विशिष्ट अतिथि संजय मिश्रा तथा मनोरंजन केन्द्र संचालन समिति के अध्यक्ष डीके सारस्वत ने स्थानीय गुरुद्वारा के ग्रंथी के गुरुवाणी पाठ के साथ अग्नि पूजन कर प्रज्ज्वलित किया।
अग्नि में तिल, गुड़, मेवा, लावा की अर्पित कर सुखद वर्ष की कामना की। इस दौरान ..बोले सो निहाल का जयघोष गूंजायमान रहा। श्री चट्टोपाध्याय ने इस त्योहार की पौराणिक तथा लौकिक पक्षों पर अपने विचारों से अवगत कराया। कहा कि जो महत्व हमारे यहां मकर संक्रांति व खिचड़ी का है वही स्थान पंजाब प्रांत में लोहड़ी का है। दोनों पर्वों में बहुत समानता है। अन्य वक्ताओं ने लोहड़ी के महत्व एवं इस उत्सव के धार्मिक पक्षों से अवगत कराया। लोहड़ी की परंपरानुसार पंजाब का भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति कई जत्थों द्वारा प्रस्तुत की गयी। रात्रि में सहभोज का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभात कुमार, वी शिवा प्रसाद, पंकज सक्सेना, आलोक त्रिपाठी, वनिता समाज की मंगला प्रसाद, मुक्ता सक्सेना, सुषमा कुशवाहा आदि उपस्थित रहीं।