लायन लेडी ममता गोयल बनीं तीज क्वीन
बुधवार शाम लायंस क्लब ओबरा गौरव का तीज महोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर क्लब की महिलाओं ने कई प्रतियोगिताएं आयोजित की तथा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
जासं, ओबरा (सोनभद्र) : लायंस क्लब ओबरा गौरव का तीज महोत्सव का कार्यक्रम बुधवार को मनाया गया। इस दौरान क्लब की महिलाओं ने कई प्रतियोगिताएं आयोजित की तथा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। ममता गोयल को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा सुषमा केसरी उपविजेता रहीं। इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में उर्मिला सिंह, नृत्य और गायन में गंगा मिश्रा, बेस्ट मैचिग में सुनीता बर्मन एवं कैटवाक में दीपिका गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान पर ममता बंसल, शशि जायसवाल एवं शीबा सूद रही। कार्यक्रम के आयोजन में क्लब सचिव दीपिका गुप्ता एवं सोनिया सेठ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन शीबा सूद एवं ममता बंसल ने किया। इस दौरान खुशबू राय, हेमलता अग्रहरि, सौम्या जायसवाल, नूतन चोकसे, सुहानी राव, किरण सिंह, उमा तिवारी, शशि जायसवाल आदि मौजूद रही।