Move to Jagran APP

पं. दीनदयाल की समृतियां संजोई

जासं सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी आत्मनिर्भर भारत प

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:11 AM (IST)
पं. दीनदयाल की समृतियां संजोई
पं. दीनदयाल की समृतियां संजोई

जासं, सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी आत्मनिर्भर भारत पर वेबिनार में मुख्य अतिथि उप्र सरकार के राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला व कृषि विधेयक 2020 पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि पं. दीनदयाल का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था। स्नातक की पढ़ाई के बाद उनका संघ से जुड़ाव हुआ। कृषि विधेयक पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष को किसानों की नहीं बिचैलियों और दलालों कि चिन्ता है। आरोप लगाते हुए कहा कि 70 वर्ष तक देश पर शासन करने के बाद भी वह किसानों के लिए एक भी बेहतर कानून नहीं ला सके। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक को पढ़ने की जरूरत है। जब तक हम उनके विचारों को समझेंगे नहीं तब तक उनके सिखाए रास्ते पर चलना मुश्किल होगा। इसमें सदर विधायक भूपेश चौबे, डा. अनिल कुमार मौर्या, संजय गोंड, जय प्रकाश चतुर्वेदी, रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, अशोक मिश्रा आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.