भूमि विवाद का प्राथमिकता से करेंगे निस्तारण : डीएम
जासं सोनभद्र नवागत जिलाधिकारी एस राजलिगम ने रविवार को जिले के 36वें जिलाधिकारी के रूप में जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि जिले में भूमि विवाद का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। भू-माफियाओं को सिर उठाने नहीं दिया जाएगा और जन समस्याओं के निस्तारण में रुकावट बने अफसरों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
जासं, सोनभद्र : नवागत जिलाधिकारी एस राजलिगम ने रविवार को जिले के 36वें जिलाधिकारी के रूप में जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि जिले में भूमि विवाद का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। भू-माफियाओं को सिर उठाने नहीं दिया जाएगा और जन समस्याओं के निस्तारण में रुकावट बने अफसरों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
नवागत जिलाधिकारी ने प्राथमिकताओं के बारे में बताया कि सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिले में भूमि विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व वादों पर विषेश ध्यान देकर त्वरित गति से निस्तारण किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन, शुद्ध पेयजल, जन स्वास्थ्य, पौधारोपण अभियान के साथ ही जन समस्याओं का निस्तारण गंभीरता से किया जाएगा। जमीनी विवादों के निस्तारण के साथ ही जिले को पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बता दें कि जिलाधिकारी एस राजलिगम वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे विशेष सचिव नगर विकास के पद से स्थानांतरित होकर सोनभद्र के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने बैचलर इंजीनियरिग में किया है। कार्यभार ग्रहण के दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रकाश चन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर यमुनाधर चौहान, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय सिंह मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप