विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में क्रशर पर कार्य करने पहुंचने मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

By Julfequar Haider Khan Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 11:19 AM (GMT+05:30)

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में एक क्रशर प्लांट में काम करने वाले 55 वर्षीय मजदूर गुलाब गोंड़ की संदिग्ध ...और पढ़ें

सोनभद्र में क्रशर प्लांट मजदूर की संदिग्ध मौत ग्रामीणों का प्रदर्शन।

सोनभद्र में क्रशर प्लांट मजदूर की संदिग्ध मौत ग्रामीणों का प्रदर्शन।

HighLights

  1. क्रशर प्लांट में काम करते मजदूर की तबीयत बिगड़ी।

  2. इलाज के दौरान अस्पताल में 55 वर्षीय मजदूर की मौत।

  3. ग्रामीणों ने शव लेकर चोपन थाने की ओर किया प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, हाथीनाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत टोला खरधन डंडी निवासी 55 वर्षीय गुलाब गोंड़ की बुधवार की रात स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल लोढ़ी में मौत हो गई। बिल्ली मारकुंडी के डाला बारी स्थित एक क्रशर प्लांट में हेल्पर के कार्य के दौरान उसकी तबियत खराब हुई थी। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गुलाब मंगलवार को बिल्ली मारकुंडी डाला बारी में स्थित क्रेशर प्लांट पर मजदूरी करने गया था। रात को काम होने के चलते वह प्लांट पर रुक गया। बुधवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। कर्मियों ने उसे सुबह ही लोढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर उसके स्वजन को सूचना दी। इस पर स्वजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

बुधवार की रात इलाज के दौरान गुलाब गोंड की मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर घर लौट गए। इसके बाद शाम को करीब साढ़े छह बजे अचानक भारी संख्या में ग्रामीण शव लेकर चोपन थाना की ओर चल दिये। इसकी जानकारी मिलने पर चोपन थाना पुलिस ने शव समेत ग्रामीणों को तेलगुड़वा चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर रोकवा लिया।

पुलिस ने क्रशर संचालक को वार्ता के लिए मौके पर बुलाया है। मृतक के दो पुत्र और चार बेटियां हैं। डाला चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि मजदूर बीमार था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।